
बिलासपुर..सिरगिट्टी — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी में सत्र 2026-27 के लिए शासन के निर्देशानुसार, शाला प्राचार्य के मार्गदर्शन में शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का चयन समस्त अभिभावकों की सर्वसम्मति से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम श्री बलराम देवांगन द्वारा अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती गायत्री दुबे का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे उपस्थित सभी अभिभावकों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन प्रदान किया।
तत्पश्चात उपाध्यक्ष पद के लिए श्री पुष्पेंद्र साहू द्वारा श्री धनंजय नवरंग का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इसके अतिरिक्त समिति के सदस्य के रूप में श्री बलराम देवांगन, श्री मनोज दुबे,श्री पुष्पेंद्र साहू, श्री दुर्गेश यादव, श्री दिनेश कौशिक, श्री कृष्णा पाण्डेय,श्री गिरधर पाटले, श्री योगेश गुप्ता, श्रीफागूराम, श्री हरिशंकर, श्री गुरुदेव प्रसाद बारले, श्री दिलेंद्र मनहर, श्रीमती सविता श्रीवास, श्रीमती गंगाबाई, श्रीमती पंच कुमारी, श्री अनिल कुमार सोनी, श्रीमती निशा निषाद, श्री चंद्रशेखर, श्री बल्लू कुमार, श्री सनत कुमार, केवट,श्री अनिल साहू, श्री संजू रजक, श्री विजय गोस्वामी आदि का चयन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने विद्यालय के समग्र विकास, सुव्यवस्थित संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। तत्पश्चात बैठक में उपस्थित समस्त अभिभावकों एवं समिति सदस्यों का शाला के वरिष्ठ व्याख्याता अरुण पांडे जी एवं संतोष तिवारी जी एवं शिक्षक विकास कायरवार जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं नियमित शाला उपस्थिति एवं शाला विकास में सहयोग देने के लिए आग्रह किया.
