More

    *दुर्ग में पहली बार भव्य स्तर पर होगा श्री श्याम पूर्ण इच्छा महोत्सव, संजय मित्तल समेत देशभर के प्रसिद्ध भजन गायक देंगे प्रस्तुति*

    दुर्ग। धर्म नगरी दुर्ग में पहली बार विशाल स्तर पर श्री श्याम पूर्ण इच्छा महोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन होने जा रहा है। आगामी 15 मई 2026, शुक्रवार को आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को श्याम भक्ति में सराबोर करेंगे। आयोजन को लेकर शहर के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

    आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह दिव्य भजन संध्या पुरानी गंजमंडी, गंजपारा, दुर्ग में आयोजित की जाएगी, जिसकी शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

    भजन संध्या में देश के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट श्री संजय मित्तल जी (कोलकाता) अपनी मधुर आवाज में बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। उनके साथ राजस्थान से श्री प्रेम शर्मा जी और दिल्ली से श्रीमती ममता चौधरी जी भी भक्ति रस की अविरल धारा बहाएंगे। आयोजन स्थल को आकर्षक विद्युत सज्जा और धार्मिक वातावरण से सजाया जाएगा।

    आयोजकों ने बताया कि बाबा श्याम के भक्तों के लिए यह आयोजन विशेष आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनने जा रहा है। पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रहे इस महोत्सव में श्रद्धालु भजन, कीर्तन और आध्यात्मिक माहौल का आनंद ले सकेंगे।

    कार्यक्रम का आयोजन संदीप शास्त्री, खाटू श्याम ज्योतिषी, पोलसाय पारा, दुर्ग द्वारा किया जा रहा है। वहीं इस आयोजन में श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति, श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर समिति, जन समर्पण सेवा संस्था एवं बोल बम सेवा समिति दुर्ग सहयोगी संस्था के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

    आयोजकों ने सभी धर्म प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम के भजनों का आनंद लें तथा आयोजन को सफल बनाएं।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles