More

    *टीआई प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस की बड़ी सफलता: सरिया चोरी का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार*

    बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने टीआई प्रदीप आर्य के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने वाले आरोपी को महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 70 किलो कटिंग सरिया बरामद कर जप्त किया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला अप. क्र. 409/2026 धारा 331(2), 305-A बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। बीती रात निर्माणाधीन मकान से अज्ञात आरोपी द्वारा सरिया चोरी कर ली गई थी। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस सक्रिय हुई और जांच-पड़ताल के दौरान आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपी का नाम सनत लोधी (55 वर्ष), पिता डेरहा लोधी, निवासी बगदाई मंदिर के पास अटल आवास, अशोक नगर सरकंडा बताया गया है।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई लगभग 70 किलोग्राम सरिया बरामद कर जप्त कर ली है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में चोरी के मामलों के त्वरित निराकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। टीआई प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग का मजबूत उदाहरण बनकर सामने आई है।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles