बिल्हा 10अगस्त –भारतीय किसान संघ विकासखंड इकाई द्वारा किसानों के विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर को सात बिंदुओं में ज्ञापन सौंपा गया
भारतीय किसान संघ विकासखंड बिल्हा की निम्न मांग है
1 सभी ग्राम पंचायतों में आधारभूत संरचना सहित गौठानो का निर्माण की जाए
2 बिजली बिल में की गई बढ़ोतरी को यथावत रखते हुए बिल्हा विकासखंड के ग्रामों में लो वोल्टेज की समस्याओं को दूर करते हुए अघोषित बिजली कटौती बंद किया जाए
3 विकासखंड बिल्हा में खाद की पूर्ण आपूर्ति की जाए एवं कालाबाजारी करने वाले खाद वितारकों के ऊपर कार्यवाही की जाए
4 विकासखंड बिल्हा में खाद बीज एवं कीटनाशक परीक्षण केंद्र स्थापित किया जाए
5 भैसाझार सिंचाई परियोजना के अंतर्गत नहर निर्माण पूर्ण कर जल आपूर्ति प्रदान की जाए
6 विकासखंड बिल्हा में खारंग जलाशय के दाई तट नहर में रोड निर्माण खमतराई से मौका तक किया जाए जिससे किसानों को आने-जाने में सुविधा होगी
इन्हीं 7 बिंदुओं के मांग रखते हुए महेशयादव अध्यक्ष विकास खंड बिल्हा विजय यादव महामंत्री भारतीय किसान संघ जिला बिलासपुर माधव सिंह ठाकुर जिला कोषाध्यक्ष बिलासपुर देव कुमार साहू बिरकोना अनिल पटेल नगोई पहारु राम साहू बिरकोना राजेश बैगा बिरकोना जितेंद्र धीवर आयुष पोर्ते उपस्थित रहे..
