More

    *प्रताप चौक में आग का कहर: ‘साक्षी फैशन’ शोरूम राख, दमकल की लेट-लतीफी पर उठे सवाल*

     

    बिलासपुर। शहर के व्यस्त प्रताप चौक इलाके में बीती देर रात भीषण आग लगने से एक कपड़े की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। ‘साक्षी फैशन’ (गर्ल्स एवं जेंट्स वियर) नामक शोरूम में लगी इस आग ने कुछ ही घंटों में लाखों का सामान स्वाहा कर दिया। घटना ने जहां व्यापारिक क्षेत्र में दहशत फैला दी, वहीं दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    आग देर रात अचानक भड़की और तेजी से पूरे शोरूम में फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे दुकान का कोई भी सामान नहीं बच पाया।

    दुकान संचालक कृष्णा बनर्जी को घटना की जानकारी रात करीब 3 बजे मिली। उस समय वे दिल्ली में कपड़ा खरीदने गए हुए थे। सूचना मिलते ही उन्होंने अपने परिजनों को सतर्क किया। उनका छोटा भाई और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

    स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की। आग की लपटें आसपास की दुकानों तक पहुंचने लगी थीं, लेकिन समय रहते प्रयासों से अन्य दुकानों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।

    घटना का सबसे चिंताजनक पहलू दमकल विभाग की कथित देरी रही। संचालक कृष्णा बनर्जी ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि अगर दमकल टीम समय पर पहुंचती, तो काफी हद तक नुकसान को कम किया जा सकता था।

    लगातार प्रयासों के बाद सुबह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा शोरूम जलकर खाक हो चुका था। बाद में पहुंची दमकल टीम ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया।

    प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। वहीं, संचालक ने किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है।

    यह घटना एक बार फिर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

    (संतोष मिश्रा, बिलासपुर)

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles