More

    *सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा का ‘यूनिटी मार्च’, तीन दिवसीय पदयात्रा से गूंजेगा बिलासपुर संसदीय क्षेत्र*”

    सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा का ‘यूनिटी मार्च’, तीन दिवसीय पदयात्रा से गूंजेगा बिलासपुर संसदीय क्षेत्र”

    बिलासपुर। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा तीन दिवसीय “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में 11 नवम्बर से 13 नवम्बर 2025 तक पदयात्रा निकाली जाएगी।

    कार्यक्रम की जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, नगर विधायक अमर अग्रवाल और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने आज संयुक्त प्रेस वार्ता में दी।

     

    उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय यात्रा में 150 कार्यकर्ताओं का दल पूरी तरह सहभागी रहेगा। यह पदयात्रा राष्ट्र एकता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

     

    पदयात्रा के दौरान कई सामाजिक, सांस्कृतिक और जनजागरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें —

     

    स्वदेशी भारत, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

     

    स्वच्छता दीदियों का सम्मान

     

    महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण

     

    युवा विभूतियों और स्थानीय कलाकारों का सम्मान

     

    बाज़ार संपर्क अभियान और लोकनृत्य आयोजन

     

    “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान

     

    स्वच्छता हेतु श्रमदान

     

    वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्धजनों का सम्मान

    जैसी गतिविधियाँ प्रमुख रूप से शामिल रहेंगी।

     

     

    🗓 यात्रा की तिथि एवं मार्ग विवरण

     

    11 नवम्बर 2025:

    सुबह 11 बजे माँ काली मंदिर प्रांगण, तिफरा से सभा एवं पदयात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा राजीव गांधी चौक, नेहरू चौक, देवकीनंदन चौक, शनिचरी (बिलासा चौक) होते हुए बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के चांटीडीह (रपटा चौक), भारत माता चौक, नवीन कन्या महाविद्यालय तक जाएगी।

    रात्रि विश्राम रतनपुर महामाया धर्मशाला में होगा।

     

    12 नवम्बर 2025:

    सुबह माँ महामाया मंदिर में दर्शन के बाद यात्रा कोटा नगर के लिए रवाना होगी। यह यात्रा पड़ावपारा, राम मंदिर चौक, जनपद कार्यालय, चंडीमाई चौक, महाशक्ति चौक, जयस्तंभ चौक से गुजरते हुए तखतपुर विधानसभा के सकरी थाना से पूर्व माध्यमिक शाला सकरी तक, तथा मस्तूरी विधानसभा के वेदपरसदा राधा-कृष्ण मंदिर से मस्तूरी हाई स्कूल तक पहुंचेगी।

    रात्रि विश्राम लोरमी (जिला मुंगेली) में रहेगा।

     

    13 नवम्बर 2025:

    सुबह लोरमी विश्राम गृह से यात्रा का तीसरा चरण प्रारंभ होगा। यह फव्वारा चौक, मुंगेली चौक, गुरुद्वारा चौक, डिण्डौल रोड नहर के पास तक जाएगी।

    इसके बाद यात्रा मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी, जहाँ दोपहर 2 बजे से स्टैंड, परशुराम चौक, सदर बाजार, महावीर स्वामी चौक, बालानी चौक, माँ परमेश्वरी चौक, महामाया दाउपारा, नया पुल से होती हुई पुराना बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप चौक में समापन सभा के साथ संपन्न होगी।

     

    भाजपा नेताओं ने बताया कि यह “यूनिटी मार्च” न केवल सरदार पटेल की एकता और अखंडता के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएगा, बल्कि आम नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का संदेश भी फैलाएगा।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles

    सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा का ‘यूनिटी मार्च’, तीन दिवसीय पदयात्रा से गूंजेगा बिलासपुर संसदीय क्षेत्र” बिलासपुर। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा तीन दिवसीय “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में 11 नवम्बर से 13 नवम्बर 2025 तक पदयात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम की जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, नगर विधायक अमर अग्रवाल और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने आज संयुक्त प्रेस वार्ता में दी।   उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय यात्रा में 150 कार्यकर्ताओं का दल पूरी तरह सहभागी रहेगा। यह पदयात्रा राष्ट्र एकता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।   पदयात्रा के दौरान कई सामाजिक, सांस्कृतिक और जनजागरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें —   स्वदेशी भारत, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प   स्वच्छता दीदियों का सम्मान   महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण   युवा विभूतियों और स्थानीय कलाकारों का सम्मान   बाज़ार संपर्क अभियान और लोकनृत्य आयोजन   “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान   स्वच्छता हेतु श्रमदान   वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्धजनों का सम्मान जैसी गतिविधियाँ प्रमुख रूप से शामिल रहेंगी।     🗓 यात्रा की तिथि एवं मार्ग विवरण   11 नवम्बर 2025: सुबह 11 बजे माँ काली मंदिर प्रांगण, तिफरा से सभा एवं पदयात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा राजीव गांधी चौक, नेहरू चौक, देवकीनंदन चौक, शनिचरी (बिलासा चौक) होते हुए बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के चांटीडीह (रपटा चौक), भारत माता चौक, नवीन कन्या महाविद्यालय तक जाएगी। रात्रि विश्राम रतनपुर महामाया धर्मशाला में होगा।   12 नवम्बर 2025: सुबह माँ महामाया मंदिर में दर्शन के बाद यात्रा कोटा नगर के लिए रवाना होगी। यह यात्रा पड़ावपारा, राम मंदिर चौक, जनपद कार्यालय, चंडीमाई चौक, महाशक्ति चौक, जयस्तंभ चौक से गुजरते हुए तखतपुर विधानसभा के सकरी थाना से पूर्व माध्यमिक शाला सकरी तक, तथा मस्तूरी विधानसभा के वेदपरसदा राधा-कृष्ण मंदिर से मस्तूरी हाई स्कूल तक पहुंचेगी। रात्रि विश्राम लोरमी (जिला मुंगेली) में रहेगा।   13 नवम्बर 2025: सुबह लोरमी विश्राम गृह से यात्रा का तीसरा चरण प्रारंभ होगा। यह फव्वारा चौक, मुंगेली चौक, गुरुद्वारा चौक, डिण्डौल रोड नहर के पास तक जाएगी। इसके बाद यात्रा मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी, जहाँ दोपहर 2 बजे से स्टैंड, परशुराम चौक, सदर बाजार, महावीर स्वामी चौक, बालानी चौक, माँ परमेश्वरी चौक, महामाया दाउपारा, नया पुल से होती हुई पुराना बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप चौक में समापन सभा के साथ संपन्न होगी।   भाजपा नेताओं ने बताया कि यह “यूनिटी मार्च” न केवल सरदार पटेल की एकता और अखंडता के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएगा, बल्कि आम नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का संदेश भी फैलाएगा।