सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षाएं रद्द होने के पश्चात सीबीएसई के निर्देशानुसार दिनांक 30 जुलाई 2021 को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। कर्नल एकेडमी का परीक्षा परिणाम 100% रहा ज्ञात हो,कि कोविड-19 के घातक महामारी के बीच कक्षा दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षा निरस्त कर दी गई तथा सीबीआई के निर्देशानुसार परीक्षा परिणाम की रुपरेखा तैयार की गई इसी तारतम्य में कर्नल एकेडमी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 
शाला की निदेशक डॉ. गीता त्रिपाठी , मैनेजिंग डायरेक्टर कैप्टन आर.के. त्रिपाठी सेक्रेटरी श्री आशीष राज तथा शाला के प्रिंसिपल श्री आशीष डेगवेकर ने सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही शाला के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने शाला शत प्रतिशत प्रणाम पर हर्ष व्यक्त किया ।
