बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस की सतर्कता : बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलें जप्त, कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप

बिलासपुर, 22 सितम्बर 2025 | शहर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए सिविल लाइन पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने महाराणा प्रताप चौक शराब भट्टी क्षेत्र और तालापारा इलाके में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों पर बड़ी कार्रवाई की।

बाइक पेट्रोलिंग के दौरान पांच युवकों को बिना नंबर प्लेट की गाड़ियाँ चलाते पकड़ा गया। मौके पर जब उनसे वाहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो प्रस्तुत न कर पाने पर सभी वाहनों को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त कर लिया गया।
जप्त मोटरसाइकिलें एवं चालकों का विवरण इस प्रकार है –
1. अनिल दास पिता संतोष मानिकपुरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी उड़िया पारा तिफरा – NS पल्सर
2. गौरव मधुकर पिता जितेंद्र मधुकर, उम्र 18 वर्ष, निवासी तुर्कडीह – बजाज प्लेटिना
3. दानिश रजा पिता शौकत अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी लालखदान – होंडा साइन
4. देव कुमार सूर्यवंशी पिता संतोष, उम्र 27 वर्ष, निवासी तालापारा – बुलेट
5. अभिषेक सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी, उम्र 24 वर्ष, निवासी अमेरी – सीडी डीलक्स
पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ियाँ चलाने, खतरनाक तरीके से स्टंट करने और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
यह त्वरित कार्रवाई न केवल पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है बल्कि सीएसपी निमितेश सिंह और सिविल लाइन पुलिस की सक्रियता की भी सराहना की जा रही है। शहरवासियों का कहना है कि ऐसे कदमों से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा।
