सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार – नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा, बदमाश भी हवालात में

बिलासपुर। त्यौहारों से पहले अपराध और अव्यवस्था पर नकेल कसने सिटी कोतवाली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना क्षेत्र में जगह-जगह पिकेट प्वाइंट लगाकर सघन चेकिंग की गई।

इस दौरान पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाते 26 चालकों पर धारा 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनके वाहन जप्त किए। साथ ही क्षेत्र में गड़बड़ी फैलाने वाले 18 बदमाशों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

सिटी कोतवाली पुलिस ने यह संदेश दिया है कि कानून तोड़ने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी नशे में वाहन चलाने वालों और उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई होगी।

शहरवासियों ने पुलिस की इस तत्परता और सख्त कार्यवाही की सराहना की है।
