More

    *मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी सोनी समाज का राज्य स्तरीय स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह 24 अगस्त को*

    मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी सोनी समाज का राज्य स्तरीय स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह 24 अगस्त को

    बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी सोनी समाज, बिलासपुर द्वारा राज्य स्तरीय “स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन आगामी रविवार 24 अगस्त को यश पैलेस, बिलासपुर में किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह 10 बजे से आरंभ होगा।

     

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री छग शासन एवं विधायक बिलासपुर तथा श्रीमती पूजा विधानी, महापौर नगर पालिक निगम बिलासपुर शामिल होंगे।

     

    विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन सोनी, अध्यक्ष – मैढ़ क्षत्रिय सोनी समाज छत्तीसगढ़, श्रीमती सरोज सोनी (समाज सेविका, कोरबा) और श्रीमती आशा सोनी (समाज सेविका, रायपुर) अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाएँगे।

     

    समाज और आर्थिकी में सोनी समाज का योगदान

     

    छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने जानकारी देते हुए कहा कि मैढ़ क्षत्रिय सोनी समाज देश के अनेक प्रांतों – राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्वर्ण आभूषणों के व्यापार के माध्यम से न केवल पारंपरिक व्यवसाय को जीवित रखे हुए है, बल्कि देश की आर्थिकी को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।

     

    कमल सोनी ने यह भी बताया कि सोनी समाज लगातार शिक्षा, समाज सुधार और जनसेवा जैसे क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहा है। समाज की एकता और प्रगति के लिए ऐसे स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह अत्यंत आवश्यक हैं। उनके नेतृत्व में सराफा एसोसिएशन ने भी समाज और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ सामाजिक उत्थान में अहम भूमिका निभाई है।

     

    सम्मेलन के उद्देश्य और तैयारियाँ

     

    इस समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में सामाजिक एकजुटता, संस्कारों व परंपराओं का संरक्षण, समाज के विभिन्न प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान, तथा आने वाले समय की सामाजिक गतिविधियों की योजनाओं पर विचार-विमर्श करना है।

     

    आयोजन को सफल बनाने में समाज के पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अध्यक्ष – सजन सोनी (रोडा), सचिव – प्रकाश सोनी (बबेरवाल), कोषाध्यक्ष – शुभम सोनी (सुनालिया) सहित पूरी कार्यकारिणी और परिवारजन जुटे हुए हैं।

     

     

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles