विहिप जिला मंत्री विक्रांत केसरवानी के नेतृत्व में “उदयपुर फाइल्स” फ़िल्म को करमुक्त करने ज्ञापन सौंपा गया

बिलासपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला मंत्री विक्रांत केसरवानी के नेतृत्व में शनिवार को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से उनके निवास पर भेंट की। इस दौरान हिंदुत्व पर आधारित बहुचर्चित फ़िल्म “उदयपुर फाइल्स” को राज्य में करमुक्त करने एवं सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह फ़िल्म समाज को जागरूक करने वाली है, अतः इसे अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुँचाना आवश्यक है। इसलिए राज्य सरकार को इसे टैक्स-फ्री करने की दिशा में त्वरित निर्णय लेना चाहिए।
इसी क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर जिले में लगातार बढ़ते अपराध और चाकूबाजी की घटनाओं पर भी गंभीर चिंता जताई। उपमुख्यमंत्री ने सभी विषयों पर संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई और जांच का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक गौरव धनकर, जिला सहसंयोजक बाबा शर्मा, जिला सहमंत्री रुपेश शुक्ला, प्रखंड संयोजक कन्हैया साहू, प्रखंड मंत्री दिलीप साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
🚩जय जय श्रीराम🚩
विक्रांत केसरवानी
जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद
