ऑपरेशन प्रहार : 15 अगस्त को अवैध शराब बेचने वाला आरोपी सकरी पुलिस के हत्थे चढ़ा

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस (ड्राई डे) के दिन सकरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जोंकी में अवैध शराब बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी शिव प्रसाद यादव (35 वर्ष, निवासी- जोंकी, थाना सकरी) है। आरोपी के कब्जे से 35 पाव (6.300 लीटर) देशी प्लेन शराब, कीमत 3150 रुपये जब्त की गई। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी।
विशेष योगदान देने वाले पुलिसकर्मी –
निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि सुरेन्द्र तिवारी, प्रआर धर्मेन्द्र राजपूत, म.प्रआर मालती तिवारी, आर. सुमंत कश्यप, आर. विनेन्द्र कौशिक एवं दिलीप दुबे।
सकरी पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब और नशे के कारोबार पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
