More

    *टीसी मांगना पड़ा महंगा: कॉलेज में छात्रा से मारपीट, धमकी और अभद्रता*..

    टीसी मांगना पड़ा महंगा: कॉलेज में छात्रा से मारपीट, धमकी और अभद्रता..

    बिलासपुर।

    राजकिशोर नगर निवासी बीएससी की पूर्व छात्रा अंकिता यादव ने बीआर साव महाविद्यालय, नेवसा के प्रभारी प्राचार्य और एक अन्य शिक्षक पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। अंकिता के मुताबिक, तीसरे वर्ष में फीस अधिक होने की वजह से वह पढ़ाई जारी नहीं रख सकी और कई बार टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) की मांग की, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने उसे लगातार टालते हुए टीसी देने से इनकार कर दिया।

     

    पीड़िता का कहना है कि प्रभारी प्राचार्य अंजना साहू बार-बार उसे शिक्षक रमेश साहू से संपर्क करने को कहती थीं। रमेश साहू से संपर्क करने पर भी उसे टीसी नहीं दिया गया, बल्कि उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

     

    घटना की गंभीरता तब बढ़ गई जब 13 जुलाई को वह कॉलेज पहुंची और कॉलेज स्टाफ ने उसे भीतर बुलाकर धमकाया। आरोप है कि वहां रमेश साहू ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और अंजना साहू ने मारपीट की। इसके बाद दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर कॉलेज से भगा दिया।

     

    अंकिता ने इस घटना की शिकायत रतनपुर थाने में दर्ज कराई,है पुलिस ने  174 बी के तहत  कार्रवाई की, है पीड़िता ने मारपीट का वीडियो भी साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया है

     

    पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह से मांग की है कि आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में किसी छात्रा को इस तरह के शोषण और अपमान का सामना न करना पड़े।

     

     

     

     

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles