बिलासपुर लायंस क्लब बिलासपुर ज्योत्सना की विधिवत स्थापना के बाद होटल श्रीवारी मे शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ पूर्व रीजन चेयरपर्सन ज्योत्सना स्वर्णकार की स्मृति में नवगठित लायंस क्लब की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि काउंसिल चेयरपर्सन जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि विश्व के 208 देशों मैं लायंस क्लब के माध्यम से 14 लाख सदस्य सेवा कार्य कर रहे हैं करोना काल में ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की जानें गई अब लोग पर्यावरण के लिए जागृत हो गए हैं पौधारोपण कार्य को प्राथमिकता के साथ करें और उसका संरक्षण भी करें श्री अग्रवाल ने कहा कि ज्योत्सना स्वर्णकार द्वारा किए गए सेवा कार्य इस नवगठित क्लब को प्रेरित करेंगी मुख्य अतिथि जयप्रकाश अग्रवाल ने चार्टर अध्यक्ष सचिव रेट एवं चार्टर सचिव अलका अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल वह मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट से प्राप्त सर्टिफिकेट व पीन से सम्मानित किया साथ ही सुनंदा तिवारी एवं आशा सपना सराफ व मनीषा सिंह को भी पिन देकर सम्मानित किया शपथ अधिकारी रीजन चेयरपर्सन आर के सोनी ने पर्सीवरेट को चार्टर अध्यक्ष चार्टर सचिव अलका अग्रवाल व कोषाध्यक्ष सुनंदा तिवारी व नई कार्यकारिणी को शपथ दिला कर मंचासीन किया
विशिष्ट अतिथि प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिलीप भंडारी ने नई टीम के कार्यकाल को वैभवशाली होने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे ड्रीम प्रोजेक्ट पर कार्य करें नए सदस्यों को सक्रिय करें विधायक शैलेश पांडे की धर्मपत्नी श्रीमती रितु पांडे ने श्रीमती ज्योत्सना के समर्पित सेवा संस्मरणओं को साझा किया चेयर पर्सन महेश अग्रवाल ने क्लब की नई चार्टर टीम को शुभकामनाएं व सहयोग देने की बात कही आशीष अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित किया स्वर्गीय ज्योत्सना स्वर्णकार के पति जीआर चौहान ने लायंस क्लब के नामकरण पर भावुकता के साथ कहा कि ज्योत्सना के सेवा कर्म अब उनके जीवन का हिस्सा बन गए हैं यह क्लब अब उनके जीवंत रूप में स्थापित हुआ है उनका परिवार इस क्लब के हर कदम पर साथ रहेगा कार्यक्रम की शुरुआत में लायंस क्लब के जनक माल्विन जॉन स्वर्गीय श्रीमती ज्योत्सना स्वर्णकार की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ध्वज वंदन लाइन सृष्टि अग्रवाल ने किया गणेश वंदन की मनमोहक प्रस्तुति बाल कलाकार अवनी मिश्रा ने दी सेजल अग्रवाल व आरती मौर्य ने स्वागत नृत्य कर शानदार प्रदर्शन किया स्वागत उद्बोधन में सचिव रेट ने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा का पर्व के साथ-साथ ज्योत्सना की जयंती है और उनकी स्मृति में इस क्लब की स्थापना की गई शशि पर एक ने कहा कि ज्योत्सना जी का जीवन लायन वाद के प्रति समर्पित रहा है पीड़ित मानवता की सेवा में उनके अधूरे सपनों को यह क्लब पूरा करेगा उनकी यादें का वृतांत सुनाते हुए शशि कुछ क्षणों के लिए भावुक हो गए मुख्य अतिथि का परिचय मनीषा जी ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन आशा व सपना सराफ ने किया चार्टर सचिव अलका अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर चार्टर पदाधिकारियों ने सम्मानित किया
इस अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर ज्योत्सना की सचिव बरेट अलका चंद्राकर सुनंदा तिवारी एम आशा सपना सराफ मनीषा सोनी वर्षा सिंह ज्योति सिंह सुधा गोपाल कशिश बारेठ सृष्टि अग्रवाल पलक तिवारी सेजल अग्रवाल अवनी मिश्रा आर्ची मौर्य एवं अतिथियों में श्री जीआर चौहान प्रवीण चौहान प्रगति चौहान सुनील मौर्य व अन्य अतिथि उपस्थित थे
