More

    *दर्दनाक हादसा: सांप के डसने से 15 वर्षीय नंदिनी की मौत, गांव में शोक का माहौल*

    ठाकुर देवा में दर्दनाक हादसा: सांप के डसने से 15 वर्षीय नंदिनी की मौत, गांव में शोक का माहौल

    बिलासपुर (ठाकुर देवा)।

    बरसात के मौसम में जहां खेत-खलिहान हरे-भरे हो रहे हैं, वहीं ज़हरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा ग्राम ठाकुर देवा में सामने आया है, जहां 15 वर्षीय किशोरी नंदिनी पटेल की सांप के डसने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

    सोते समय कमरे में घुसा सांप

    जानकारी के अनुसार, नंदिनी अपने कमरे में रात करीब 1:30 बजे सो रही थी, तभी अचानक एक ज़हरीला सांप कमरे में घुस आया और उसे डस लिया। उसकी चीख सुनकर मां कमरे में पहुंची, जहां टेबल के नीचे एक सांप फन उठाए बैठा मिला।

    रास्ते में ही तोड़ा दम

    परिजनों ने आनन-फानन में नंदिनी को लेकर सिम्स अस्पताल के लिए रवाना किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

    गांव में पसरा मातम, परिजन सदमे में

    इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। नंदिनी पढ़ाई में होनहार थी और अपने परिवार की लाडली थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार और ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त है।

     

    बरसात में बरतें सावधानी

    बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। नागरिकों से अपील की जाती है कि रात्रि में दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें, चारपाई पर सोएं, और घर के आसपास सफाई बनाए रखें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

     

     

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles