More

    क्रिकेट संघ बिलासपुर के 6 खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी 2024- 25 में

    बिलासपुर के लिए बड़ी ही गर्व की बात है कि हमारे क्रिकेट संघ बिलासपुर के 6 खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ अंडर-19 कूच बिहार बोर्ड ट्रॉफी में चयन किया गया है।

     

    बीसीसीआई द्वारा कूच बिहार ट्रॉफी 6 नवंबर 2024 से प्रारंभ किया जा रहा है।

    जिसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ की अंडर-19 टीम का चयन किया गया है। यह बिलासपुर के लिए बहुत गौरव की बात है की बिलासपुर शहर के विवेक यादव को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है

    छत्तीसगढ़ में कुल 17 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं और इन 17 खिलाड़ियों में से 6 खिलाड़ी हमारे बिलासपुर से चयनित किए गए हैं

    जो इस प्रकार है:- विवेक यादव (c),आदित्य श्रीवास्तव, उपेंद्र कुमार यादव , ओम वैष्णव धनंजय नायक और अंकित कुमार है।

    बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ का पहला मैच हरियाणा के मध्य 6 नवंबर से 9 नवंबर के मध्य भिलाई के सेक्टर 10 मैदान में खेला जाएगा इसके पश्चात छत्तीसगढ़ अपना दूसरा मैच पंजाब के मध्य 13 से 16 november के बीच भिलाई के ही सेक्टर 10 मैदान में खेला जाएगा।

    इसके अलावा इसी वर्ष के अक्टूबर में छत्तीसगढ़ की अंडर-19 टीम बिलासपुर के विवेक यादव की कप्तानी में इस वर्ष वीनू mankad ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल पर पहुंचकर छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का एहसास कराया है।

     

    छत्तीसगढ़ अंडर 19 के सभी खिलाड़ी 28 अक्टूबर को रायपुर के होटल ट्राइटन में सुबह 11 बजे रिपोर्टिंग करेंगे और साथ में अपने कीट बैग और आधार कार्ड साथ में रखेंगे ।

     

    सभी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 19 कूच बिहार ट्रॉफी टीम ने चयनित होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल, अनुराग बाजपाई , देवेंद्र सिंह, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव, महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह, राजेश शुक्ला कमल घोष ,टी साई कुमार, राजुल जाजोदिया, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, फिरोज अली, सुशांत शुक्ला , अभिषेक सिंह, अभुदय कांत सिंह, रोहित ध्रुव, प्रवीण कुमार, शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा अभिनव शर्मा, सोनल वैष्णव, मोईन मिर्जा, मोहम्मद ज़ाकिर, आयुश दीक्षित , नंद गिरीश और बिलासपुर के क्रिकेटर ने बधाइयां एवं अच्छे प्रर्दशन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

     

    यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles