More

    *5 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव, 3 दावेदार आजमाएंगे अपनी किस्मत

     

    बिलासपुर…छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव 5 अक्टूबर को होंगे। ये चुनाव वन कार्यालय पंडरी रायपुर में होगा, अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा निर्वाचन अधिकारी होंगे। अध्यक्ष व अन्य पदों के लिए नामांकन 28 सितंबर तक भरे जाएंगे । प्रांत अध्यक्ष के दावेदार बिलासपुर से वेद प्रकाश शर्मा, कांकेर से हरीश कोडोपी, दुर्ग से अजीत दुबे का नाम अभी सामने आया हैँ! और सभी इन दिनों कर्मचारियों से जन संपर्क कर वोट मांग रहे हैं। जिसमें से बिलासपुर संभाग से वेद प्रकाश शर्मा की प्रबल दावेदार माना जा रहा हैँ! वेद प्रकाश शर्मा को मतदाताओं का पूरा समर्थन मिल रहा हैँ!

     

    इनकी प्रमुख घोषणा –

    1/ वेतन विसंगति के लिए लड़ाई लड़ना

    2/ लघु वनोपज के 180 पदों पर पुनः वनपाल से उप वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नति कराना

    3/ वन विभाग के सेट- अप – अप पुनर निरीक्षण करना

    4/ हाथी प्रोडक्शन दल का गठन करना

    5/ वन विभाग में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत होने वाले माह में ही उनके समस्त देयको भुगतान करना

    6/ संघ कार्यालय को वन विभाग के दुर- दराज से आने वाले कर्मचारियों के लिए ठहरने की व्यवस्था करना

    7/ छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ का नया संघ कार्यालय स्थापित करना

    8/ छत्तीसगढ़ के सभी संभाग में छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ का संभागीय कार्यालय स्थापित करना

    9/ छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ का प्रांत स्तरीय बैठक सुकमा से लेकर जशपुर तक करना

    10/ छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ का प्रांतीय बैठक माह के प्रथम सप्ताह के प्रथम रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करना

    11/ विश्वस्थ सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार वन विभाग में वनपाल के पद पर प्रस्तावित सीधी भर्ती पर रोक लगाना

    12/ संघ के लोकतांत्रिक नियमावली में पारदर्शिता लाना

    13/ वन कर्मचारी के अधिकारों की रक्षा करना

    14/ वन कर्मचारी के सम्मान के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहना

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles