More

    *सरयु पारीण ब्राह्मण समाज भिलाई दुर्ग की कार्य करणी सदस्य गण की समीक्षा बैठक,एवम समाज के द्वारा आगामी कार्य क्रम तय किए जाने कार्य क्रम हेतु हुई बैठक*

    ,दुर्ग….सरयु पारीण ब्राह्मण समाज भिलाई दुर्ग की कार्य करणी सदस्य गण की समीक्षा बैठक,एवम समाज के द्वारा आगामी कार्य क्रम तय किए जाने कार्य क्रम हेतु बैठ समाज के कार्यालय सचिव श्री दिनेश मिश्रा जी के निवास स्थान शांति नगर में आयोजित किया गया बैठक की अध्यक्षता श्री प्रभु नाथ मिश्रा अध्यक्ष द्वारा किया गया, बैठक का संचालन श्री राम लखन मिश्रा महासचिव ने किया, बैठक में समाज के हुवे दो कार्यक्रम ब्रह्म प्रकाश पत्रिका के विमोचन ,एवम समाज के द्वारा प्रति वर्ष किए जाने वाले बच्चो के प्रतिभावान सम्मान समारोह पर समीक्षा की गई, तथा समाज के द्वारा आगामी कार्य क्रम पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा कर आगामी कार्य क्रम किए जाने पर निर्णय लिया गया, साथ ही समाज महासचिव राम लखन मिश्रा ने बताया की इस वर्ष 47 बच्चो सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समाज के विभूतियों का सम्मान कार्य क्रम किया गया जो की काफी सराहनीय रहा, और समाज के ही महान चित्रकार श्री ललित दुबे जिन्होंने 10 करोड़ बार राम नाम लिखकर रामायण एवम विभिन्न देवी देवताओं का चित्र बनाए हे इसके लिए उन्हें कई राष्ट्रीय अवार्ड मिल चुका है उन्हे भी सम्मानित करने का सुअवसर प्राप्त हुआ, श्री मिश्रा ने सिलसिलेवार आगामी सभी कार्य क्रम की रूपरेखा सभी सदस्यों के मध्य रखी , और अगले वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह को और वृहद स्तर पर करने हेतु निर्णय लिया , श्री प्रभु नाथ मिश्रा ने समाज के बच्चो को प्रोत्साहित करने वाला कार्य क्रम बताया बच्चे शिक्षा, दीक्षा सहित खेल कूद मे आगे बड़े,और समाज सहित देश का नाम रोशन करे यही समाज का उद्देश्य है, कार्यकर्णी सदस्यो को सक्रिय भागीदारी पर बधाई शुभ कामनाएं दी बैठक के अंत में राकेश पांडेय एवम बीजेपी राष्टीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे के पिता समाज के सदस्य श्याम जी पांडे , एवम वरिष्ठ समाजसेवी लाल मनोहर पांडे के निधन पर कार्य करणी सदस्य गण ने दो मिनट का मोन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया, बैठक एम मुख्य रूप से प्रभु नाथ मिश्रा,रामलखन्न मिश्रा, चंद्रशेखर पांडे, शंकर चरण पांडे, विष्णु पाठक,जगत नारायण तिवारी, दिनेश मिश्रा, दीपक मिश्रा,रवि शुक्ला, सुनील मिश्रा, संजय मिश्रा, रामविलास मिश्रा, प्रदीप चंद्र पांडेय, शशि प्रभा मिश्रा, नर्मदा प्रसाद मिश्र, सुभाष चंद्र पांडे, राधा कृष्ण पांडे, सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित थे उक्त जानकारी समाज के महासचिव राम लखन मिश्रा ने दी

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles