More

    *मड़ियापार पोला महोत्सव में बैल दौड़ की मचेगी धूम*

     

    Veena dubey….

    .दुर्ग । शास्त्री नवयुवक मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग एवं पर्यटन मंडल के सहयोग से ग्राम मड़ियापार में इस वर्ष भी पोला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। महोत्सव का यह 61वां वर्ष है। जिसका मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत व प्राचीन परम्पराओं का संरक्षण व संवर्धन है। यह पोला महोत्सव इस बार एक दिन का नही,बल्कि तीन दिनों तक आयोजित किया गया है। 31 अगस्त से शुरु होकर 2 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव में बैल दौड़, बैल सजावट,कबड्डी, गेड़ी रेस, रस्सी खींच,फुगड़ी, सुआ नृत्य, कुर्सी दौड़ व धीमी सायकल दौड़ प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगी। इसके अलावा महोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों,महिलाओं व युवाओं को विविध सम्मानों से नवाजा जाएगा,वहीं रंगारंग छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक कलाकार पोला महोत्सव में खुशियांं बिखेरेंगे। अंतिम दिन 2 सितंबर को दोपहर 1 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगें। इसके अलावा केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप,सांसद विजय बघेल,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव,

    विधायक ईश्वर साहू,ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव,

    डोमनलाल कोर्सेवाड़ा,अनुज शर्मा,रिकेश सेन,पूर्व विधायक लाभचंद बाफना,दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा,भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा एवं अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे। पोला महोत्सव का शुभारंभ 31 अगस्त को खेलमंत्री टंकराम वर्मा करेंगे। दूसरे दिन 1 सितंबर को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मातृशक्ति प्रतिभा सम्मान एवं पुरुषों को ग्राम गौरव सम्मान से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाएंगे। यह बातें शास्त्री नवयुवक मंडल मड़ियापार के संयोजक डॉ. सुनील साहू ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा में कही। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष मनीष साहू,सचिव सुदामा निषाद,चंद्रकांत मार्कंडेय, सलाहकार मंडल सदस्य मुरली सचदेव,राम रत्नानी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    चर्चा में शास्त्री नवयुवक मंडल मड़ियापार के संयोजक डॉ. सुनील साहू ने बताया कि तीन दिवसीय पोला महोत्सव की शुरुआत 31 अगस्त को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं युवा सम्मान कार्यक्रम के साथ होगी। 1 सितंबर को मातृशक्ति प्रतिभा सम्मान एवं ग्राम गौरव सम्मान से उत्कृष्ट लोग सम्मानित किए जाएंगे। महोत्सव के अंतिम दिन 2 सितंबर को किसान उत्सव के तहत बैल दौड़ एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। श्री साहू ने बताया कि राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेशभर से कबड्डी टीमें हिस्सा ले रही है। बैल दौड़ व अन्य प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन जारी है। प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनने ग्रामीण क्षेत्र के पुरुष व महिलाएं लगातार उत्साह दिखाकर पंजीयन करवा रहे है। उद्घाटन अवसर पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा युवा प्रतिभाओं के अलावा खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। इस अवसर पर आरएसएस के प्रांत संघ चालक टोपलाल वर्मा मुख्य वक्ता के रुप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा क्रीडा भारतीय के प्रांत मंत्री सुमीत उपाध्याय का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

    श्री साहू ने बताया कि पोला महोत्सव अब केवल दुर्ग जिले का महोत्सव नहीं रह गया है,अपनी खासियत की वजह से इस महोत्सव ने प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। महोत्सव में प्रदेशभर से लोग शामिल होंगे। जिसके चलते शास्त्री नवयुवक मंडल मड़ियापार के सदस्य महोत्सव की तैयारियों में जुटे हुए है।

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles