थाना सिविल लाईन 3740 350-473/2022
जिला- बिलासपुर (छ.ग.) धारा:- 21, 22 एनडीपीएस एक्ट
> आरोपी के कब्जे से 439 नग नशीला इंजेक्शन तथा 1375 शीशी एविल इंजेक्शन, बिकी रकम 2500 रू० सहित कुल 40,000 रू० का सामान जप्त |
नाम आरोपी-राहुल लहरे पिता शेरसिंह लहरे उम्र 20 वर्ष निवासी जरहाभाठा मिनीबस्ती
बिलासपुर.. Cgatoznews….मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले की पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती माथुर द्वारा अवैध नशीले पदार्थ में अंकुश लगाने तथा नशीले पदार्थों पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है इसी तारतम्य में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) मंजुलता बाज के मार्गदर्शन में ACCU तथा थाना सिविल लाईन से एक संयुक्त टीम कार्यवाही हेतु लगाई गई थी जो टीम को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मिनी बस्ती बड़े जैतखाम के पास अवैध नशीली इंजेक्शन की बिक्री कर रहा है कि सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम मौके की ओर रवाना की गयी जो पुलिस टीम द्वारा मौके पर
पहुंचकर घेराबंदी किया गया उसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को आता देख भागने की फिराक में था जिसे टीम द्वारा दौड़ा कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम राहुल लहरे मिनी बस्ती का रहने वाला बताया, जिसके पास रखे थैला को चेक करने पर थैले में 439 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन IUPRINE 2ml ampoule buprenorphine injection मिला तथा 1375 शीशी Pheniramine Maleate injection IP Avil तथा बिकी रकम 2500रू. जिनकी कुल कीमत करीबन 40,000रू. मिला जिसे आरोपी के कब्जे से विधिवत् जप्त किया गया। आरोपी राहुल लहरे के
विरूद्ध थाना सिविल लाईन मे धारा 21 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही में ACCU प्रभारी निरीक्षक हरविन्दर सिंह, थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता, सउनि० भरत राठौर, आर० सरफराज खान, विकास यादव, देवेन्द्र दुबे, राजेश नारंग, मनोज बघेल तथा ACCU से प्रआर० पुहुप, आर० बलवीर सिंह, निखिल जाधव, अतुल सिंह, विवेक राय, सत्यप्रकाश
पाटले की विशेष भूमिका रही।
