More

    *दूसरे राज्यों से आकर उठाई गिरी करने वाले गिरोह के 3 महिला सहित 7 आरोपी गिरफ्तार…. तो वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कार का शीशा तोड़कर सवा लाख की चोरी करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार दोनों प्रकरण में दिखी बिलासपुर पुलिस की मुस्तैदी*

    30 अप्रैल 2022.. Cgatoznews…

    बिलासपुर- पुलिस ने कार का शीश तोड़कर उठाईगिरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के 3 महिला समेंत 7 लोगों को गिफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लैपटॉप के साथ नगद जब्त किया है।
    मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 29 अप्रैल को धीरज कुमार झा आसमा कालोनी सकरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम करीबन 06/30 बजे अपनी कार से इंदू चौक से मंदिर चौक की ओर जा रहा था उसी समय तीन अंजान व्यक्ति इसकी कार के बोनट को ठोककर कार को रोका और बोले कि आपकी कार से आयल गिर रहा है। तब उसने अपनी कार किनारे खड़ी करके नीचे उतरा और बोनट खोलकर देखा और चेक किया। इसके बाद वापस कार में आकर बैठा तो देखा कि ड्रायवर सीट के बगल वाली सीट में काले रंग के बैग में लैपटॉप एवं आफिस के दस्तावेज थे वो नही है। तीनो अज्ञात व्यक्तियों ने धोखे से आयल गिरने की बात कहकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। रिपोर्ट पर थाना में तीनो अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीमति पारूल माथुर को दी गई फिर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन से एक टीम मौके पर रवाना की गई। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि महाराणा प्रताप चौक व्यापार विहार रोड में कुछ संदिग्ध व्यक्ति खडी गाडियो के आस पास घूम रहे है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर तीन व्यक्ति अलग -अलग दिशाओं में भागने लगे जिन्हे दौड़ाकर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर प्रारंभ में पुलिस टीम को गुमराह करते रहे बारीकी से पूछताछ करने पर बताया ये लोग तमिलनाडू महाराष्ट्र तथा बिहार राज्य के रहने वाले है। कुछ दिन पूर्व अपने अन्य चार महिला साथियों के साथ रेल्वे क्षेत्र में आकर रूके हुए थे और अलग अलग समूह में खडी गाडियो के काँच को तोड़कर चोरी, उठाईगिरी करते थे। पकड़े गये आरोपियों के निशानदेही पर अन्य महिला आरोपियों को पकड़ा गया। अलग-अलग पूछताछ करने पर कुछ माह पूर्व फरवरी 2022 में मार्क हॉस्पिटल मुक्तिधाम रोड सरकंडा के सामने खड़ी कार का सीसा तोडकर कार में रखे लैपटॉप को बैग सहित उठाईगिरी करना स्वीकार किया। इसी तरह 29 अप्रैल को शिव टाकिज चौक जगन्नाथ मंगलम मैरिज पैलेस के सामने खडी इंनोवा कार का सीसा तोडकर बैग में रखे नगदी रकम कुल 1 लाख 25000 रूपये को उठाईगिरी करना स्वीकार किया। इसी तरह पूछताछ करने पर थाना सिविल लाईन के इंदू चौक के पास एक कार चालक को धोखा देकर इंजन आयल गिरने का बहाना बनाकर उसके कार से बैग सहित लैपटॉप एवं दस्तावेज की उठाईगिरी करना भी स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियो से अलग– अलग स्थानों से 02 नग लैपटॉप बैग , 01 नग लैपटॉप, 32 हजार रूपये नगदी सहित घटना में प्रयुक्त एक नोकदार पेचकस सहित अन्य समाग्री जप्त किया है। सभी आरोपियों को थाना सिविल लाईन, सरकंडा, तारबहार के मामलों में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
    नाम आरोपी 1. अनुराम समीर पिता कालीदास समीर उम्र 20 वर्ष पता कंजर मोहल्ला जिला वैशाली नगर बिहार । 2. मुकेश नायर पिता मोरगन जाति नायर उम्र 36 वर्ष पता क्वाईमुतुर थाना उकडम तामिलनाडू । 3. राज पिता राजू मराठी उम्र 30 वर्ष पता वर्धा जिला नागपुर महाराष्ट्र । 4. दीपक नाडे पिता बब्बन नाडे उम्र 36 वर्ष पता ग्राम रिंग रोड झुग्गी झोपडी नागपुर महाराष्ट्र । 5. लक्ष्मीन मैनपाडे पति राजू मैनपाडे उम्र 50 वर्ष पता सितूर बिजयवाडा आन्ध्रप्रदेश । 6. गौरी गायकवाड पति अक्षय गायकवाड उम्र 40 वर्ष पता ग्राम सितूर बिजयवाडा आन्ध्रप्रदेश 7. राधा गायकवाड पति राजेश गायकवाड उम्र 53 वर्ष पता ग्राम सितूर बिजयवाडा आन्ध्रप्रदेश।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles