More

    *रंगो के त्योहार होली को बेरंग बनाने की कोशिश मामला बिलासा गर्ल्स कॉलेज का*

    बिलासपुर.. संतोष मिश्रा

    Cgatoznews

    बिलासपुर के बिलासा गर्ल्स कॉलेज में आज एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है, जहां होली खेल रही छात्राओं को रोकने गर्ल्स कॉलेज का प्रशासन मैदान में पहुंच गया और उन्हें होली खेलने से मना किया। मना करने पर छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और बिलासा गर्ल्स कॉलेज के मेन गेट पर धरने पर बैठ गई.. सैकड़ों की संख्या में होली खेल रही छात्राओं को जैसे ही कॉलेज प्रशासन ने रोका तो सभी छात्राएं कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने में उतर गई जिसके बाद कॉलेज का विभागीय

    अमला मौके पर पहुंचा और उन्हें समझाइश देकर वहां से जाने को कहा.. जिसके बाद प्रदर्शन कर रही सभी छात्राएं कॉलेज से निकलकर रिवर व्यू पहुंची और उन्होंने वहां पर जमकर होली खेली.. प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना था कि कॉलेज प्रशासन द्वारा उनका अधिकार छीनने का काम किया जा रहा है जबकि सभी छात्राएं शांति से होली खेल रही थी.. होली की छुट्टी लगने से पहले ही दूर दराज से आई छात्राएं अपने वापस घर चले जाती है इस वजह से वह अपने मित्रों के साथ होली नहीं खेल पाती है । होली त्योहार से पहले ही छात्राएं मिलकर होली खेल रही थी लेकिन कॉलेज प्रशासन को छात्राओं का होली खेलना नागवार गुजरा और उन्होंने वहां से छात्राओं को खदेड़ दिया.. जिसके बाद सभी छात्राएं एकत्रित होकर बिलासपुर के रिवर व्यू में पहुंची जहां उन्होंने जमकर होली खेली..

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles