More

    *बिलासपुर में गुंडाराज,गली के गुंडे पूरे पुलिस प्रशासन को संभाल लेने की हुंकारा मारते खुलेरूप से घूम रहे है आखिर मामला क्या है पढ़े पूरी खबर*

    *”मारो सालों को, प्रशासन को मैं सम्हाल लूंगा”*

    *नेताओ के चेले चापटो की नजर में पुलिस की कोई इज्जत नही रह गई है क्या?…*

    बिलासपुर 26 फरवरी 2022।बिलासपुर बीते दिन जिस समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर के दौरे पर थे उसी दौरान सिविल लाईन थानाक्षेत्र में एक नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में दो लोग घायल हुए, एक की मौत हो गई और दूसरे गंभीर रूप से घायल पीड़ित को इलाज के लिए रायपुर लेजाया गया है। पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर चार नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी।

    घायल ने वसीम खान का नाम लिया है लेकिन पुलिस को घायल पर नहीं वसीम ख़ान पर ज़्यादा भरोसा है

    पुलिस ने इस गंभीर घटना को नाबालिग लड़कों का झगड़ा बताकर इतिश्री कर दी है, लेकिन मामला इतना सीधा है नहीं। पीड़ित घायल ने NSUI के प्रदेश सचिव वसीम खान को इस घटना का मास्टरमाइंड बताया है। घायल ने वीडियो में ये बयान दिया है कि काली बुलेट में वसीम ख़ान आया और उसने कहा कि मारो इन सालों को पुलिस प्रशासन को मैं सम्हाल लूंगा।

    अब सवाल ये भी उठता है कि ये वसीम ख़ान है कौन और इतने कॉन्फिडेंस में वो ये बात कैसे कह पा रहा है कि “मारो सालों को, प्रशासन को मैं सम्हाल लूंगा”। उसके इस दुस्साहस को समझने के लिए आइए कुछ तस्वीरें देखते हैं।

    पहली तस्वीर

    ये हैं कांग्रेस नेता अकबर खान और उनके साथ लाल घेरे में में खड़ा वसीम खान

    दूसरी तस्वीर

    ये हैं कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव और उनके साथ लाल घेरे में है वसीम खान

    तीसरी तस्वीर

    ये हैं शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डे और कांग्रेस नेता जावेद मेमन उनके साथ लाल घेरे में है वसीम ख़ान

    ऐसी और भी तस्वीरें हैं जिनमें कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ वसीम खान को देखा जा सकता है। फेसबुक प्रोफ़ाइल पर मौजूद तस्वीरों से मालूम चलता है कि वसीम खान ख़ुद भी NSUI का प्रदेश सचिव है।

    अब देखिए घायल पीड़ित का वीडियो जिसमें वो वसीम खान की तस्वीर देखकर उसे आइडेंटिफाई कर रहा है और घटना में उसके शामिल होने की पुष्टि कर रहा है।

    जिसके सिर पर कांग्रेस के ऐसे बड़े नेताओं का हाथ हो तो हम सब को ये मान लेना चाहिए कि उसे हत्या जैसे गंभीर अपराध की योजना बनाने की खुली छूट हासिल है। पीड़ित ने कल रात ही वसीम खान का नाम ले लिया था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। ऐसा लग रहा है जैसे पुलिस ने उसे एक तरह से समय दे दिया कि जाओ भाई वसीम अपने बचने का इंतज़ाम कर लो। नेताजी के खास आदमी को बचाने के लिए इतना तो करना ही पड़ेगा। वर्दी की जिम्मेदारी, ईमानदारी, समाज के प्रति जवाबदेही, कानून, न्याय…इसकी फिक्र किसे है।

    प्लान बनाकर किया गया था हमला?

    जानकारी मिली है कि वसीम खान ने एक ग्रुप बना रखा है। ग्रुप का नाम है “केवल” इस ग्रुप में ज्यादातर नाबालिग लड़के शामिल हैं

    पुलिस ने ख़ुद ही अपनी विज्ञप्ति में ये बात कही है कि घटना से एक दिन पहले इन दोनो गुटों की झड़प हुई थी।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles