बिलासपुर/cgatoznews…20 फरवरी,2022- बिलासपुर में आज हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी वही 8 घायल हो गए। कार नाबालिक छात्र चला रहा था। पुलिस ने नाबालिक को हिरासत में ले लिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार भारतीय नगर अयप्पा मन्दिर के पास रहने वाले एसीसीएल के कर्मी राजेश हेनरी का 17 वर्षीय पुत्र डीएवी स्कूल में 12 वी कक्षा का छात्र है। आज सुबह वह कार से अपने कुत्ते को लेकर डॉग हास्पिटल में ईलाज करवाने पहुँचा था। कार वह खुद ड्राइव कर रहा था। वापसी में ड्राइविंग सीट के बाजू में अपने कुत्ते को बिठा रखा था। बताया जा रहा है कि पीछे की सीट पर एक 14 वर्षीय नाबालिक भी
बैठा था। कार थर्ड गेयर में तेज गति से चल रही थी। कार जब तारबाहर थाना क्षेत्र के लिंक रोड स्थित स्वदेशी प्लाजा के पास पहुँची तब नाबालिक का कुत्ता स्टेयरिंग में चढ़ गया। तेज गति में कार के होने के कारण नाबालिक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार पहले डिवाईडर में चढ़ते हुए पास ही रखे गिट्टी के ढेर में चढ़ गई।
सड़क किनारे चल रहे निर्माण कार्य के कारण बीच सड़क में निर्माण सामग्री फैली हुई थी और लगभग आधी सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल फैली होने के चलते यातायात लगातार बाधित हो रहा था। कार वहां काम कर रहे मजदूरों पर चढ़ गई जिससे वहां काम कर रही चिंगराज पारा निवासी सरस्वती गोंड़(50) की मौके पर ही मौत हो गयी. वही 8 अन्य घायल हो गए. हादसे के बाद कार पलट गई थी. उसके नाबालिक चालक को लोगो ने पकड़ कर धुनाई करना शुरू किया ही था कि मौके पर तारबाहर पुलिस पहुँच गयी और नाबालिक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल एसएसपी पारुल माथुर पुलिस अधिकारियो को लेकर मौके पहुँच गयी और घायलों को सिम्स रिफर करवाते हुए नगर निगम के अमले को सड़क पर पडे बेतरतीब मटेरियल उठवाने के निर्देश दिए। कार नाबालिक चला रहा था इसलिए नाबालिक को कार देने की गम्भीर लापरवाही करने वाले उसके पिता राजेश हेनरी पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तारबाहर पुलिस एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही कर रही है।
एसएसपी पहुँची घायलों का हालचाल लेने सिम्स,ये हुए घायल-
दुर्घटना में श्याम सुंदर पिता 45 वर्ष निवासी ग्राम फरहदा थाना सीपत,भोली पटेल उम्र 35 वर्ष फरहदा थाना सीपत,रानी पिता राम भरोसे उम्र 19 वर्ष ग्राम फरहदा थाना सीपत,रत्ना पटेल पिता मनहरण पटेल उम्र 18 वर्ष ग्राम फरहदा,अभय पटेल पिता दुकालू 22 वर्ष ग्राम फरहदा थाना सीपत,संजू पोर्ते पिता फिरतराम पोर्ते 23 वर्ष साइंस कॉलेज के पीछे, रामलाल पिता पंचकउल उम्र 50 वर्ष ग्राम फरहदा थाना सीपत, रमशीला साहू उम्र
सूरज साहू 55 वर्ष केकसी( जोधरा) थाना मस्तूरी. सभी घायलों को देखने के लिये एसएसपी पारुल माथुर सिम्स अस्पताल पहुँची। वहां भर्ती एक महिला को ज्यादा चोटे आयी है वही अन्य की स्थिति स्थिर है।
