More

    *पिस्तौल लहराना पड़ा महंगा आरोपियों के पास से एक पिस्टल सहित दो जिंदा कारतूस हुआ बरामद सिविल लाइन पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई*

     

    *नाम आरोपी*

    1-स्वप्निल शर्मा पिता राजकुमार शर्मा
    उम्र-28वर्ष निवासी प्रगति विहार
    सरकंडा
    2- अमन रात्रे पिता संजय रात्रे उम्र-27
    निवासी जरहाभाटा सिविल लाइ

    Cgatoznews…मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के द्वारा गंभीर अपराधों की रोकथाम तथा फरार आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), श्री उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्रीमती मंजू लता बाज के निर्देशन में थाना सिविल लाइन से पेट्रोलिंग को थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कराया जा रहा है इसी तारतम्य में आज सूचना प्राप्त हुई कि होमगार्ड चौक के पास एक स्कूटी में दो व्यक्ति हाथ में पिस्टल रखकर आने जाने वालों को डर रहे हैं और घूम रहे हैं की उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा

    तत्काल आरोपियों का पता तलाश कर धरपकड़ करने के निर्देश प्राप्त हुए इसी तारतम्य में थाना सिविल लाइन से एक टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई पुलिस टीम द्वारा मौके पर दो व्यक्ति को एक स्कूटी में कुदुदंड की ओर जाते मिले जो पुलिस को देखकर भागने की फिराक में थे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम स्वप्निल शर्मा निवासी प्रथम अस्पताल के पास सरकंडा तथा अमन रात्रे निवासी जरहाभाटा सिविल लाइन का बताएं दोनों व्यक्तियों को पृथक पृथक तलाशी लिया गया दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर आरोपी स्वप्निल वर्मा के कब्जे से एक नग देशी पिस्टल जिसमें एक नग जिंदा कारतूस लोड था तथा अमन रात्रे की तलाशी लेने पर उसके जेब से एक नग जिंदा कारतूस मिला दोनों आरोपियों को खुलेआम पिस्टल रखकर आम लोगों में भय उत्पन्न करते पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अप क्र- 189/22 धारा- 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया ।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles