प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप भारी मात्रा मे बरामद । फेन्सीकॉफसिरप ( क्लोरफेनीरमाईन मैलेट एवं कोडिनफास्फेट कफ सिरप ) नारकोटिक्स सेल की सूचना पर बडी कार्यवाही । नारकोटिक्स सेल एवं सिरगिट्टी थाने की संयुक्त कार्यवाही । कुल 525 गन फेन्सी कॉफ सिरप जप्त । जप्त फेन्सीकॉफ सिरप की जुमला कीमत 1,57,500 रु .। नारकोटिक्स सेल की लगातार कार्यवाही जारी। नाम आरोपी जिला बिलासपुर ( छ.ग. ) धारा 21,22 एनडीपीएस एक्ट जप्त सामग्री –
सोनू 1. अविनाश दुबे उर्फ सोनी पिता अमेन्द्र शंकर दुबे उम्र 42 वर्ष निवासी कल्याणबाग राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा बिलासपुर छ.ग. 2. राहुल उर्फ रेहान मिश्रा पिता जगदीश मिश्रा उम्र 29 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर फेस -1 पानी टंकी के पास थाना सरकण्डा बिलासपुर कुल 525 नग प्रतिबंधित कोडीनयुक्त फेन्सीकॉफ सिरप , 03 नग मोबाईलफोन , 01 नग मोसा
विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में नशे के कारोबार मे रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल माथुर द्वारा जिला नारकोटिक्स सेल का गठन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) के नेतृत्व में किया गया है । बिलासपुर शहर में नशे के कार्य मे संलिप्त सौदागरों के विरूध्द अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त होने पर जिला स्तर पर गठित नारकोटिक्स सेल के सदस्यों को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने सहयोगी के साथ बजाज सीटी 100 मोटर सायकल काले रंग में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त फेन्सीकॉफ सिरप 02 बैग में रखकर उसे बेचने के नियत से निकला है कि मुखबीर के सूचना पर नारकोटिक्स सेल एवं सिरगिट्टी थाना कि संयुक्त टीम गठित कर मुखीबर की सूचना पर योजना बनाकर ग्राम धूमा मोड के पास घेराबंदी कर मुखबीर के बताये सूचना के अनुसार बजाज सीटी 100 मोसा काले रंग में आते 02 व्यक्ति को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम 1. अविनाश दुबे उर्फ सोनी पिता अमेन्द्र शंकर दुबे उम्र 42 वर्ष
निवासी कल्याणबाग राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा बिलासपुर छ.ग. 2. राहुल उर्फ रेहान मिश्रा पिता जगदीश मिश्रा उम्र 29 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर फेस -1 पानी टंकी के पास थाना सरकण्डा बिलासपुर छ.ग. का रहने वाला बताये , जिनके कब्जे मे रखे 02 बैग को खोलकर चेक करने पर दोनो बैंग मे प्रतिबंधित कोडीनयुक्त फेन्सीकॉफ सिरप कुल 525 नग बरामद हुआ । आरोपीगणों से बारिकी से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी अविनाश दुबे उर्फ सोनी उक्त कफ सिरप को कटनी ( मध्यप्रदेश ) से मॅगाता था और प्रतिबंधित कोडीनयुक्त फेन्सीकॉफ सिरप को सप्लाई करने के लिये अपने घर ले जा रहा था । आरोपी
अविनाश दुबे ने यह भी बताया कि सिरप सप्लाई प्रकरण के अन्य आरोपी राहूल मिश्रा उर्फ रेहान के माध्यम से करता था जिससे उसकी पहचान गुमनाम रहे इस प्रकार बिलासपुर पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों से कुल 525 प्रतिबंधित कोडीनयुक्त फेन्सीकॉफ सिरप जप्त किया गया एवं विधिवत् गिरफ्तार आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा सदर 21.22 एनडीपीएस एक्ट के पाये जाने से आरोपीगणों को गिरफ्तारी उपरांत माननीय न्यायालय वास्ते रिमाण्ड पर भेजा गया । प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार , उप निरी . मनोज नायक थाना प्रभारी चकरभाठा , उप.निरी . सागर पाठक सायबर सेल बिलासपुर , उप निरी . प्रसाद सिन्हा थाना प्रभारी सकरी , सउनि अशोक चौरसिया थाना सिरगिट्टी आरक्षक हेमन्त सिंह , अतुल सिंह , दीपक उपाध्याय , सत्य पाटले एवं विवेक राय की प्रमुख भूमिका रही ।
