More

    *सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात राय ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच प्राथमिक उपचार बॉक्स , मास्क सैनिटाइजर एवं फल नाश्ते का किया वितरण*

    बिलासपुर। सिरगिट्टी परीक्षेत्र में रहने वाले युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात राय के द्वारा अनेक कार्य जनहित में किए जाते रहे हैं। प्रभात राय का आज जन्म दिन है उनके परिवार और दोस्तों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। प्रभात राय का परिचय एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है।जो जरूरतमंदों की मदद , जानवरों की मदद , भूखे को अन्नदान कराना, करोना काल में भोजन दान करना , निर्धन छात्रों के लिए पाठ्य पुस्तक एवं बैग उपलब्ध करवाना आदि अनेक प्रकारों से सामाजिक दायित्व का निर्वहन उन्होंने बखूबी अपने मित्रों की सहायता से करते हुए नजर आते हैं।

    वर्तमान में उन्होंने जरूरतमंद लोगों को चाय वितरण लगभग 2 माह से करते नजर आ रहे हैं ।शहर के सभी जगहों में घूम -घूम कर जरूरतमंद लोगों के बीच वह अपनी चाय की प्याली आगे बढ़ाते और इस कड़ाके की ठंड में उनको एक प्याली चाय देते हुए नजर आते हैं। इनका कार्य बिना किसी बड़ी संस्था के सहयोग से और ना ही किसी भी प्रकार की किसी से आर्थिक सहयोग के बिना अपने कार्य को सुचारू रूप से जारी रखते हैं। इनके सेवा भाव के पीछे पूरा परिवार का समर्पण दिखता है। जो प्रशंसनीय एवं स्वागत योग्य है। प्रभात राय में अपने मित्रों की मंडली के साथ सामाजिक कार्य करते नजर आते हैं।

    प्रभात राय ने जन्मदिवस को भी बहुत ही सादगी के रूप से मनाते हुए ।इन्होंने प्राथमिक शाला में जाकर बच्चों को प्राथमिक उपचार बॉक्स का वितरण किया जिससे बच्चों के लिए समय पर उपयोगी साबित हो। उसके उपरांत दोपहर में ब्रह्म समाज कुष्ठ रोगियों के बीच जाकर उन्हें मास्क और सैनिटाइज का वितरण किया। वहां उपस्थित सभी लोगों से आशीर्वाद ग्रहण कर उनकी सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है इस बात का उन्होंने संकल्प लिया। संध्याकालीन उन्होंने अपने मित्रों के साथ जाकर जरूरतमंदों को चाय के साथ नाश्ता एवं फल का वितरण करके अपने जन्म दिवस को इस तरह से मना करके अपने सेवा भाव का उन्होंने परिचय दिया। उनके इस सामाजिक कार्य में उनके मित्रगण का सदैव सहयोग रहा है।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles