More

    *पीड़ित महिला को न्याय दिलाने सामने आई समाज सेविका प्रतिमा दास*

    बिलासपुर cgatoznews…बता दें कि पीड़ित महिला अंबिका घोष पति आशीष घोष उम्र 50 वर्ष मोपका क्षेत्र में अपने स्वयं के मकान में निवासरत थी विगत 3वर्षों से अपने पति से अनबन होने की वजह से उनके पति द्वारा उन्हें घर से निकाल दिया गया इसकी शिकायत उनके द्वारा सरकंडा थाने में पूर्व में की गई थी मगर पीड़ित महिला को वहां से भी कोई सहायता ना मिल सकी अब पीड़िता का हाल यह है कि उसे किराए के मकान का किराया भी देने में सक्षम नहीं है साथ ही दो वक्त के खाने के भी लाले पड़े हुए हैं बता दे कि पीड़ित महिला जिसके नाम पर उनका स्वयं का मकान है मगर अपने ही मकान में उन्हें उनके पति एवं बेटे द्वारा नहीं रहने दिया जा रहा हैइस संदर्भ में पीड़ित महिला ने समाजसेवी एवं कांग्रेस नेत्री प्रतिमा दास से गुहार लगाते हुए उसे न्याय दिलाने की बात कही पीड़ित महिला की बात सुनकर प्रतिमा दास आज उस महिला के घर गई उन्होंने उनके पति से बात करने की कोशिश की मगर उनके पति द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया और अभद्रता से बात की गई तब मोपका चौकी जाकर प्रतिमा दास द्वारा पीड़िता के साथ थाना प्रभारी को आवेदन दिलवाया साथ ही निवेदन भी किया की पीड़ित महिला को जल्द से जल्द न्याय मिले थाना प्रभारी ने 7 दिन का समय देते हुए आश्वासन दिया है इस मामले में कोई ना कोई कार्यवाही की जाएगी फिलहाल पीड़ित महिला समाज सेविका प्रतिमा दास के घर में है आगे देखना यह है कि पीड़ित महिला को न्याय कब तक मिल पाता है……

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles