More

    *सरकंडा क्षेत्र के एक स्कूल के बाथरूम की दीवार गिरने से मासूम 8 साल की बच्ची की मौके पर हुई मौत परिजनों ने लगाया स्कूल प्रशासन पर आरोप कक्षा दूसरी की थी छात्रा*

    बिलासपुर/ जिले की सरकंडा थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें कक्षा दूसरी में पढ़ रही आठ साल की बच्ची की दीवाल गिरने से मौत हो गई है, वहीं घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

    ये पूरा मामला सरकंडा थाना छेत्र के निर्मल ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल है जहां स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते एक मासूम की मौत हो गई है, बताया जा रहा है की बच्ची वाशरूम गई थी इसी बीच उसके ऊपर दीवार गिर गई। वही मासूम की मौत के बाद बच्ची के परिजनों ने स्कूल के डायरेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले ही अन्य परिजनों ने जर्जर वाशरूम की दीवारों को लेकर शिकायत की थी इसके बावजूद दीवारों की मरम्मत नही कराई गई जिससे चलते ही यह बड़ी घटना हुई है, अगर समय रहते दीवार की मरम्मत करवा ली जाती तो ये घटना नही होती, पर स्कूल प्रबंधन को तो बस फीस से मतलब है। बहरहाल इस मामले में एएसपी झा व पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंचकर जांच कर रही है।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles