More

    *मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर के पदनाम की सील कोर्ट से चोरी करने वाले वकील एवं पत्रकार चढ़े सिविल लाइन पुलिस के हत्थे*

     मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर के पदनाम की सील कोर्ट से चोरी कर उनके जाली हस्ताक्षर कर नकली दस्तावेज़ बनाकर धोखाधड़ी करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक अपने आप को पत्रकार बताता था और दूसरा खुद को वकील कहता था।

    कुछ महीने पहले सिविल लाइन पुलिस को शिकायत मिली थी कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के नाम की सील चोरी हो गई है। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने 30 दिसंबर की दोपहर ऑल इंडिया क्राईम प्रेस लिखी एक कार की तलाशी ली। कार में सवार राजेश मैसी और राहुल गोस्वामी के पास से पुलिस ने CJM डमरूधर चौहान के हस्ताक्षर और सील लगे दस्तावेज़ ज़ब्त किए। फोरेंसिक जांच से मालूम चला कि CJM के हस्ताक्षर जाली हैं।

    CJM डमरूधर चौहान की चोरी हुई सील और जाली दस्तावेजों के साथ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 379, 467, 468, 471, 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है…

    ..

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles