More

    *रापा के मालगुजार पूर्व सरपंच ज्ञानिक लाल चंद्राकर के निधन पर अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने जताया शोक*..

                छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक के कुंडा के समीपस्थ ग्राम रापा के बहुत ही प्रतिष्ठित एवं नामी व्यक्ति, मालगुजार पूर्व सरपंच एवं जगन्नाथ पब्लिक स्कूल के संचालक राजू चन्द्राकर के पिता व इंडियन गैस एजेंसी कुंडा के संचालक जितेंद्र चन्द्राकर और महेंद्र चंद्राकर के दादाजी ज्ञानिक लाल चंद्राकर के निधन पर छत्तीसगढ़ राज्य अपेक्स बैंक के अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री बैजनाथ चंद्राकर ने शोक व्यक्त किया है.. बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि.. ज्ञानिक लाल चन्द्राकर (दाउ) से उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं.. सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सौम्यता पूरे क्षेत्र में प्रख्यात थी, दूरदर्शी विचारधारा और सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता से हर वर्ग क्षेत्र और दलों में उनकी पूछ परख रहती थी.. बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि.. दाऊ जी के जाना उनके लिए निजी क्षति है.. इस मुश्किल समय में ईश्वर उनके परिजनों को सांत्वना प्रदान करें..

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles