कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री ओ पी अग्रवाल जी का आज देर रात रायपुर के एमएमआई अस्पताल मे दुखद निध हो गया । वे युवक कांग्रेस सरगुजा के प्रथम अध्यक्ष जिला महामंत्री तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जैसे पदों का निर्वहन पूरी कुशलता से किये है। पर्यावरण सरंक्षण व सहकारिता के क्षेत्र मे भी उनका योगदान अतुलनीय रहा हैं । हरयाली के छेत्र में श्री ओ पी अग्रवाल के योगदान को देखते हुए उन्हें वृक्ष मित्र से सम्मानित किया गया । उनके करीबी मित्र श्री बैजनाथ चंद्राकर अध्यक्ष अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री अग्रवाल जी का निधन अपूर्णीय छति है।मैं स्वर्गीय श्री अग्रवाल प्रति श्रदांजलि अर्पित करता हू एवम उनके परिवार को इस दुखद घड़ी मे संबल प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से करता हूं ।
Trending Now
