बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस द्वारा आज ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है जिसमें तीन अलग-अलग मामलों में कुल 5 लोगों को पकड़ा गया है बता दें कि शहर में लगातार नशे और सट्टे का व्यापार फल फूल रहा है आए दिन नशा और सट्टा समाचारों की सुर्खियां बनी रहती है.. इन्हीं मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है जिसमें 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तीन आरोपी सट्टा पट्टी लिखने वाले हैं वही एक आरोपी हुक्के का समान बेचता पकड़ा गया है.. तो वहीं नशे का गढ़ बन चुके मिनी बस्ती में भी पुलिस ने कार्रवाई की है.. पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि 20-20 विश्व कप में जमकर सट्टेबाजी की जा रही है.. सट्टा लगवाते खाईवाल पर सिविल लाइन पुलिस का डंडा आज जमकर चला है सिविल लाइन थाना अंतर्गत मंगला दीनदयाल कॉलोनी में पुलिस ने आरोपी नवीन तिवारी को 500000 की सट्टा पट्टी और 10800 नगदी के साथ गिरफ्तार किया है, वही सिंधी कॉलोनी से आरोपी जिमी साय को 100000 की सट्टा पट्टी और 70000 रुपए नगदी के साथ गिरफ्तार किया है, वही सट्टा के एक और मामले में पुलिस ने सिंधी कॉलोनी से ही आरोपी राजू कालरा को 50000 रुपए की सट्टा पट्टी और 4000 रुपए नगदी के साथ गिरफ्तार किया है.. वहीं दूसरी ओर हुक्के के मामले में भी सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है.. वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सिविल लाइन थाने की गठित टीम ने प्रताप चौक स्थित गोवर्धन पान दुकान के संचालक को हुक्का का सामान बेचते हुए पकड़ा आरोपी के पास से सिविल लाइन पुलिस ने 30000 रुपए की कीमत के हुक्के का सामान जप्त किया.. नशे का गढ़ बन चुके बिलासपुर के मिनी बस्ती के निवासी पर कार्रवाई करते हुए उसे इंदु चौक के पास से गिरफ्तार किया दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मिनी बस्ती निवासी सत्यनारायण कोसले एक बैग में गांजा भर कर मिनी बस्ती के पास घूम रहा है सूचना पर तत्काल एक्शन लेते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने टीम को रवाना किया.. मौके पर पहुंची टीम ने मुखबिर के बताए आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया..
Trending Now
