बिलासपुर के बेलतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बामहू में 30 से अधिक परिवारों ने उज्जवला गैस योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए फॉर्म भरा था लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी आज तक उन परिवारों को कनेक्शन प्रदान नहीं किया गया है इसी शिकायत को लेकर ग्राम पंचायत के दर्जन भर से अधिक लोग आज बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे.. पिछले साल नवंबर माह में महिलाओं से कागजी कार्रवाई व बायोमेट्रिक लेने के बाद लाइटर देने के नाम पर 100-100 रुपए लिए गए थे.. इतना ही नहीं अकलतरा इंडेन गैस द्वारा कल की तारीख में वितरण होगा बोलकर समस्त गैस सिलेंडर हुआ सामान वापस एजेंसी द्वारा ले जाया गया था महिलाओं द्वारा एजेंसी में जाकर योजना का सामान मांगने पर भी अब एजेंसी द्वारा उन्हें कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है 33 महिलाओं के लिस्ट में से केवल 2 महिलाओं को अभी तक एजेंसी बुलाकर योजना का लाभ दिया गया है एजेंसी संचालक व पटवारी दोनों में कार्यरत है.. कनेक्शन की मांग को लेकर और गैस एजेंसी पर कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ जल्द से जल्द दिलाने की मांग भी की गई.. जब मीडिया ने संबंधित अधिकारी से बात करने की कोशिश की तब अधिकारी इस बात से अनभिज्ञ हो पल्ला झाड़ते नजर आए……
